top of page
Search

व्रज – मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी

व्रज – मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी

Sunday, 06 December 2020


श्रीजी में आज का श्रृंगार ऐच्छिक है. ऐच्छिक श्रृंगार नियम के श्रृंगार के अलावा अन्य खाली दिनों में ऐच्छिक श्रृंगार धराया जाता है.

ऐच्छिक श्रृंगार प्रभु श्री गोवर्धनधरण की इच्छा, ऋतु की अनुकूलता, ऐच्छिक श्रृंगारों की उपलब्धता, पूज्य श्री तिलकायत की आज्ञा एवं मुखिया जी के स्व-विवेक के आधार पर धराया जाता है.


मेरी जानकारी के अनुसार आज श्रीजी को अमरसी रंग के साटन पर सुनहरी ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित सूथन, चोली एवं चागदार वागा का श्रृंगार धराया जायेगा.


राजभोग दर्शन –


कीर्तन – (राग : आसावरी)


प्रीत बंधी श्रीवल्लभ पदसों और न मन में आवे हो ।

पढ़ पुरान षट दरशन नीके जो कछु कोउ बतावे हो ।।१।।

जबते अंगीकार कियोहे तबते न अन्य सुहावे हो ।

पाय महारस कोन मूढ़मति जित तित चित भटकावे हो ।।२।।

जाके भाग्य फल या कलिमे शरण सोई जन आवेहो ।

नन्द नंदन को निज सेवक व्हे द्रढ़कर बांह गहावे हो ।।३।।

जिन कोउ करो भूलमन शंका निश्चय करी श्रुति गावे हो ।

"रसिक" सदा फलरूप जानके ले उछंग हुलरावे हो ।।४।।


साज – श्रीजी में आज अमरसी रंग की साटन (Satin) की रुपहली ज़री की तुईलैस की किनारी के हांशिया से सुसज्जित शीतकाल की पिछवाई धरायी जाती है. गादी, तकिया एवं चरणचौकी पर सफेद बिछावट की जाती है एवं स्वरुप के सम्मुख लाल रंग की तेह बिछाई जाती है.


वस्त्र – श्रीजी को आज अमरसी रंग की साटन (Satin) का रुपहली ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित सूथन, चोली, चाकदार वागा एवं मोजाजी धराये जाते हैं. ठाड़े वस्त्र लाल रंग के धराये जाते हैं.


श्रृंगार – प्रभु को आज छोटा (कमर तक) हल्का श्रृंगार धराया जाता है.हारे मीना के सर्व आभरण धराये जाते हैं.

श्रीमस्तक पर अमरसी रंग की छज्जेदार पाग के ऊपर सिरपैंच, सीधी चंद्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं. श्रीकर्ण में दो जोड़ी कर्णफूल धराये जाते हैं.

श्रीकंठ में कमल माला एवं श्वेत एवं पीले पुष्पों की दो सुन्दर मालाजी धरायी जाती हैं.

श्रीहस्त में चाँदी के वेणुजी एवं वेत्रजी धराये जाते हैं.

पट अमरसी व गोटी मीना की आती है.


संध्या-आरती दर्शन के उपरांत श्रीकंठ के श्रृंगार बड़े कर छेड़ान के (छोटे) श्रृंगार धराये जाते हैं. श्रीमस्तक पर लूम-तुर्रा रूपहरी धराये जाते हैं.


 
 
 

Comments


© 2020 by Pushti Saaj Shringar.

bottom of page