top of page
Search

व्रज – अधिक श्रावण कृष्ण चतुर्दशी

Aug 15, 2023
1 min read

व्रज – अधिक श्रावण कृष्ण चतुर्दशी

Tuesday, 15 August 2023

आज के शृंगार

दुरंगी घटा

स्याम मलमल का पीले हाशियां का पिछोड़ा एवं श्रीमस्तक पर दुरंगी छज्जेदार पाग पर सीधी चंद्रिका के श्रृंगार

अधिक मास के आज के मनोरथ-

राजभोग में स्याम पीली दुरंगी घटा

शाम को हटड़ी, दीपदान

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : मल्हार)

आज शृंगार निरख श्यामा को नीको बन्यो श्याम मन भावत ।

यह छबि तनहि लखायो चाहत कर गहि के मुखचंद्र दिखावत ।।१।।

मुख जोरें प्रतिबिम्ब विराजत निरख निरख मन में मुस्कावत ।

चतुर्भुज प्रभु गिरिधर श्री राधा अरस परस दोऊ रीझि रिझावत ।।२।।

साज – श्रीजी में आज स्याम मलमल में पीले हांशिया की पिछवाई धरायी जाएगी. गादी, तकिया एवं चरणचौकी पर स्याम व पीले रंग की मिलमा बिछावट की जाएगी.

वस्त्र – श्रीजी को आज स्याम मलमल का पीले हाशियां का पिछोड़ा धराया जायेगा. ठाड़े वस्त्र स्याम में पीले पट्टा के धराये जाएँगे.

श्रृंगार – प्रभु को आज हल्के छेड़ान के श्रृंगार धराये जायेंगे. हिरा के सर्व आभरण धराये जाएंगे.

श्रीमस्तक पर स्याम व पीले रंग की मिलमा छज्जेदार पाग के ऊपर सिरपैंच, सीधी चंद्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाएंगे.

श्रीकर्ण में दो जोड़ी कर्णफूल धराये जाएंगे.

श्वेत पुष्पों की दो मालाजी धरायी जाएगी.

श्रीहस्त में कमलछड़ी, हीरा के वेणुजी एवं वेत्रजी धराये जाएंगे.


पट स्याम व गोटी सोना की आएगी.

 
 
 

Comments


© 2020 by Pushti Saaj Shringar.

bottom of page